BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

द्रौपदी मुर्मू आज जमशेदपुर दौरे पर, भूमि पूजन व एमटीएमसी कार्यक्रम में शामिल

Share
Share
Khabar365news

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जमशेदपुर दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका शहर का दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 29 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर आई थीं। उनके आगमन को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। राष्ट्रपति सुबह नागपुर से रांची पहुंचेंगी और वहां से भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद वह कदमा स्थित मरीन ड्राइव जाएंगी, जहां 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 90 फीट ऊंचे श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन और शिलापट्ट अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस दौरान वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगी और भोग ग्रहण करेंगी। भोग की तैयारी पुरी से आए पुरोहितों की देखरेख में की जा रही है। आम श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी।

इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। करीब दो घंटे तक मंदिर कार्यक्रम में रहने के बाद राष्ट्रपति बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगी। यहां वह छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगी। कार्यक्रम के दौरान दो विद्यार्थी उनसे सवाल पूछेंगे। राष्ट्रपति परिसर में पौधरोपण भी करेंगी और प्रस्तावित स्पोर्ट्स सेंटर एवं फूड कोर्ट की जानकारी लेंगी। यह स्पोर्ट्स सेंटर उनके नाम पर स्थापित किया जाएगा।
करीब 30 मिनट तक कॉलेज में रहने के बाद राष्ट्रपति अपराह्न 3:20 बजे सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और 3:50 बजे रांची के लिए प्रस्थान करेंगी। जमशेदपुर में उनका कुल प्रवास लगभग तीन घंटे 50 मिनट का रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...