BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिल्ली में सम्मान समारोह

Share
Share
Khabar365news

सिल्ली स्टेडियम परिसर स्थित किसान भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह-सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि महिलाओं ने चुनौतियों के बीच खुद को स्थापित किया है। पहले महिलाएं घर के चौखट, घूंघट और पारिवारिक रिश्ते-नाते तक ही सीमित थी। अब वे इस पुरुष प्रधान देश में कदम से कदम मिलाकर देश -प्रदेश के उन्नति में अपना भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। महिलाएं पुरूषों के बराबर ही नहीं, बल्कि उनसे कहीं आगे हैं। 

महतो ने कहा कि यदि एक बालिका पढ़-लिख लेती है तो वह अपने परिवार का ही नहीं संपूर्ण समाज का भला करती है। आज हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं जिसमें सबसे बड़ी लिंगानुपात है। इसे बराबर करने में प्रत्येक महिला एवं पुरूष की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
महतो ने कहा कि इसको ध्यान में रखते हुए हमने पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत पद आरक्षित कर उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में लाने एवं महिला समूह के माध्यम से एक अलग पहचान देने का प्रयास किया जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा चौधरी, गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, चंचला देवी, भानु देवी, उर्मिला देवी, अनीता देवी, जयंती देवी, सुनना देवी, आरती देवी, सरिता कुमारी, ज्योति देवी, नीलमा देवी, उमा देवी, सुकरी देवी, आलोका देवी, समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में क्रिकेट का महाकुंभ शुरू, 6 टीमों में होगी जंग

Khabar365newsरांची: झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है। राजधानी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

विधानसभा में घमासान, नाथवानी मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल ने पैनल को दी मंजूरी, जल्द होगी नियुक्ति

Khabar365newsरांची: राज्य में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता अब पूरी तरह...

BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरमसिया हाट में गिरी बिजली, दो लोगों की गई जान

Khabar365newsगोड्डा: जिले के बरमसिया हाट में मंगलवार को वज्रपात की दर्दनाक घटना...