Home Active पतरातू थाना में विदाई सह स्वागत समारोह नवनियुक्त थाना प्रभारी विकास आर्यन का स्वागत, निवर्तमान शिवलाल गुप्ता को ससम्मान दी गई विदाई
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू थाना में विदाई सह स्वागत समारोह नवनियुक्त थाना प्रभारी विकास आर्यन का स्वागत, निवर्तमान शिवलाल गुप्ता को ससम्मान दी गई विदाई

Share
Share

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक

पतरातू थाना में विदाई सह स्वागत समारोह नवनियुक्त थाना प्रभारी विकास आर्यन का स्वागत, निवर्तमान शिवलाल गुप्ता को ससम्मान दी गई विदाई

रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष सह रामगढ़ विधानसभा प्रभारी और वरिष्ठ समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी और समाजसेवी सोनी खान के नेतृत्व में एक गरिमय विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया । इस कार्यक्रम में नवनियुक्त पतरातु थाना प्रभारी विकास आर्यन को बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया, वहीं निवर्तमान पतरातु थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए ससम्मान विदाई दी गई।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने दोनों पुलिस अधिकारियों को उनके नए कार्यकाल और भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनका हमेशा सराहनीय योगदान रहा। वहीं उन्होंने नए पतरातु थाना प्रभारी विकास आर्यन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जन-पुलिस समन्वय को और अधिक मजबूती मिलेगी। मौके पर जयप्रकाश सिंह बड़े ,सपन दास, कुमार सौरभ, चन्द्र प्रकाश चौबे,रौशन सिंह,आशिक खान,जावेद हसन, रुपेश सिंह, सुभाष यादव उपस्थित रहे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू :लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान रेहला में हिंसक झड़प,

पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

धुर्वा में झाड़ी से मिला 31 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना का उद्भेदन एवं अपराधियों की...

ActiveBokaroJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

छठ पर्व को लेकर धुर्वा डैम पर NDRF अलर्ट, जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Ranchi: लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा...