JharkhandpatratupatratuRamgarh

ग्रामीण सड़कों के विकास को लेकर विधायक ने मंत्री को सौंपा मांग पत्र

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी ने आज ग्रामीण विकास , ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग की माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह , झारखंड सरकार से मुलाकात कर पतरातू प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत मांग पत्र सौंपा।

विधायक श्री चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के कई गांव आज भी जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे आम जनता को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक गतिविधियों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इन सड़कों के शीघ्र निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर बल देते हुए विभाग से जल्द प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

प्रमुख प्रस्तावित सड़क योजनाएं:
1. सालगो से ओरियातु तक पथ निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण (2 कि.मी.)
2. पलानी करमटोला में श्री रघुनाथ महतो के घर से रानीदाह (मुंडा टोला) तक (1.5 कि.मी.)
3. एतियातु पुल से सालगो तक (1.5 कि.मी.)
4. सांकुल मुख्य पथ से रविदास टोला तक (2 कि.मी.)
5. पतरातू शहीद चौक से सांकुल, किरिगढ़ा होते हुए टेरपा तक पथ निर्माण
6. गेगदा चौक से आरासाह तक (5 कि.मी.)
7. चिकोर मुख्य पथ से सिमरबेड़ा तक (3 कि.मी.)
8. कुशियारा से सालगो तक (2 कि.मी.)
9. बारघुटूआ से मलानी तक (6 कि.मी.)
10. रसदा मुख्य पथ से बलकूदरा तक (2 कि.मी.)

विधायक ने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से पतरातू प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

मंत्री दीपिका पांडे जी ने विधायक द्वारा प्रस्तुत मांगों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अंत में विधायक ने विभाग से अनुरोध किया कि उपरोक्त सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द राहत मिल सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
Ramgarh

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संसद में गूँजेगी आवाज: मनीष जायसवाल

Khabar365newsरामगढ़ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ की ऐतिहासिक धरती पर पतरातु के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने पिस्टल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना पुलिस को पिस्टल के...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक चिल्ड्रेन पार्क में की गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक...

CrimeJharkhandLohardaga

विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं

Khabar365newsरिपोर्ट/ ब्यूरो सद्दाम खान लोहरदगा । लोहरदगा जिले से एक दुखद खबर...