BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चतरा में एसएसबी जवान ने की आत्महत्या, रायफल से खुद को मारी गोली

Share
Share
Khabar365news

चतरा: एसएसबी के एक जवान द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार 35वीं बटालियन में तैनात जवान ने अपने ही रायफल से खुद को गोली मार ली. घटना सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला पिकेट की है, जहां वह पदस्थापित था. मृतक की पहचान प्रह्लाद सिंह, निवासी देवघर के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार अग्रवाल व एसएसबी कमांडेंट मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है. साथ ही मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

5 दिन बैंकिंग की मांग पर कर्मचारियों का धरना, अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Khabar365newsनई दिल्ली। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

Cashback और APK के जरिए साइबर ठगी, जामताड़ा में 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि देकर जताया शोक

Khabar365newsगिरिडीह। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गिरिडीह पहुंचीं और दिवंगत मंत्री सुदिव्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कानपुर में रजिस्ट्री कार्यालयों पर सन्नाटा, अदालतों में भी कामकाज प्रभावित

Khabar365newsकानपुर। कानपुर में रजिस्ट्री का काम प्रभावित होने से लोगों को परेशानी...