BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी करेंगे शिरकत

Share
Share
Khabar365news

रांची झारखंड में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कांग्रेस ने बड़ी पहल की है। राहुल गांधी के संभावित दौरे के बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 मार्च से 31 मार्च 2026 तक ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (TRTC), चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम) में आयोजित होगा, जिसमें झारखंड और ओडिशा के DCC अध्यक्ष भाग लेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि शिविर में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क और राजनीतिक रणनीति जैसे अहम विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शिविर के दौरान एक दिन शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला अध्यक्षों से 21 मार्च की शाम तक या 22 मार्च सुबह 10 बजे से पहले प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील की है।

धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का इस कार्यक्रम में शामिल होना संगठन के लिए गर्व की बात है और इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू में डीएवी पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल टाउनशिप, पतरातू में डीएवी पब्लिक...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू में तिलक समारोह में फायरिंग, पंडित के पैर और युवक की पीठ में लगी गोली

Khabar365newsपलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र स्थित भगत तेंदुआ गांव में तिलक...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा के इस स्कूल में मौत के साए में भविष्य

Khabar365newsजामताड़ा प्रखंड अंतर्गत उदलबनी पंचायत से शिक्षा व्यवस्था की एक डरावनी तस्वीर...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

घर बुलाकर बेहोश किया, अश्लील वीडियो बनाकर 4 लाख वसूले

Khabar365newsधनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र में हनीट्रैप से जुड़ा एक सनसनीखेज...