BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची के धुर्वा डैम में युवती ने की आत्महत्या, BIT में थी बीबीए की छात्रा

Share
Share
Khabar365news

रांची के धुर्वा डैम में गुरुवार को एक युवती ने कूदकर जान दे दी। युवती की पहचान निमिषा झा के रूप में हुई है। निमिषा लालपुर स्थित बीआईटी मेसरा के एक्सटेंशन से बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के मुताबिक दोपहर दो बजे करीब युवती को डैम के पास अकेले देखा गया था। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने पानी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर नगड़ी थाना की पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिसके बाद युवती का शव बरामद किया गया। पुलिस ने परिजनों को युवती की मौत की सूचना दी। परिजन डैम पहुंचे। फिलहाल युवती के आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

NEET अभ्यर्थियों को राहत, बसों में आधा किराया

Khabar365newsलखनऊ: NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

राम मंदिर के इंजीनियर का बड़ा दावा, ट्रस्टी पर कमीशन लेने का आरोप

Khabar365newsअयोध्या: राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक इंजीनियर के दावों ने नया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर छापा, निर्यात में गड़बड़ी उजागर

Khabar365newsगाजियाबाद: राज्य कर विभाग ने गाजियाबाद स्थित अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर बड़ी कार्रवाई...

BreakingUttar Pradeshब्रेकिंग

NPCL उपभोक्ताओं को झटका, 10% छूट बंद होने की आशंका

Khabar365newsनोएडा: उत्तर प्रदेश में सरप्लस निर्धारण के आदेश के बाद नोएडा पावर...