आश्रम में चल रहा था नकली नोटों का कारखाना, बाहर धर्म-योग का बोर्ड, अंदर करोड़ों की फेक करेंसी मिली।
श्री सत्य योग फाउंडेशन’ के आश्रम में नकली नोट छापने का गोरखधंधा चल रहा था. बाहर से धर्म और योग का केंद्र दिखने वाला यह आश्रम अंदर ही अंदर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले नेटवर्क का अड्डा बना हुआ था।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सूरत से संचालित नकली नोट रैकेट का खुलासा कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है सूरत के धोरण पारडी गांव में स्थित ‘श्री सत्य योग फाउंडेशन’ आश्रम में नकली नोट छापने का कारोबार चल रहा था पुलिस ने अमराईवाड़ी इलाके से 40 हजार से ज्यादा नकली नोट बरामद किए जिनकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है।
Leave a comment