JharkhandRanchi

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें – के. रवि

Share
Share
Khabar365news

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी

मतदाता सूची में मैपिंग से संबंधित किसी प्रकार की सहायता के लिए मतदाता, ECINET के “बुक ए कॉल” फीचर का इस्तेमाल करते हुए अपने बीएलओ से करें संपर्क

कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छुटे नहीं, इस बात का ध्यान रखकर कार्य करें – के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदाताओं के घरों पर उनके मतदान केंद्र के बीएलओ की जानकारी वाले स्टीकर लगाने के कार्य में तेजी लाएं ताकि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में सभी मतदाताओं को उनके बीएलओ से संपर्क करने में आसानी हो।

उन्होंने कहा कि वैसे मतदाता जिनका अभी भी मतदाता सूची के विगत गहन पुनरीक्षण से वर्तमान मतदाता सूची के मैपिंग नहीं हो सका है वे ECINET के “बुक ए कॉल” फीचर का इस्तेमाल करते हुए अपने मतदान केंद्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। के. रवि कुमार बुधवार को निर्वाचन सदन से ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लीकेट की सूची तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि इस क्रम में इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि विस्थापित अथवा डिमोलिश घरों के पते पर विगत में रहने वाले मतदाताओं को शिफ्टेड लिस्ट में अनिवार्य रूप से अंकित करें।

के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदाताओं के मकान को नजरी नक्शा में चिन्हित करते समय उनके मकान संख्या को यथासंभव वही रखें जो पूर्व में उनके चिन्हित मकान संख्या है। केवल वैसे मकान जिनका कोई भी मकान संख्या नहीं है केवल उन्हें चिन्हित करने के लिए ही नोशनल नंबर का इस्तेमाल करें।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

11000 वोल्ट की चपेट में आने से सवारी गाड़ी में सवार ,दो लोग घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

चंपई सोरेन का बड़ा बयान जल जंगल और जमीन के लिए फिर चाहिए हूल क्रांति

Khabar365newsजामताड़ा। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Champai...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...