BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में आंगनबाड़ी केंद्र से गैस सिलेंडर, चूल्हा और राशन ले उड़े चोर

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह जिले में चोरों ने एक आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाते हुए बच्चों के उपयोग का सामान चोरी कर लिया। मामला पचंबा थाना क्षेत्र के लोहपिट्टी आंगनबाड़ी केंद्र का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोर देर रात केंद्र का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और सीधे रसोईघर में पहुंचे, जहां बच्चों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। वहां से उन्होंने गैस चूल्हा, दो गैस सिलेंडर और राशन का सामान चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने पूरी योजना के साथ घटना को अंजाम दिया और बिना किसी शोर-शराबे के मौके से फरार हो गए।

गुरुवार सुबह जब आंगनबाड़ी सेविका केंद्र पहुंचीं, तो दरवाजे का टूटा ताला देखकर वे हैरान रह गईं। अंदर जाकर देखा तो रसोई पूरी तरह खाली थी और बच्चों के लिए रखा गया जरूरी सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों को सूचना दी और पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं या नहीं। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने बच्चों के भोजन तक को नहीं छोड़ा, जो बेहद चिंताजनक है। आंगनबाड़ी केंद्र गरीब और जरूरतमंद बच्चों के पोषण का मुख्य साधन है, ऐसे में इस तरह की चोरी का सीधा असर बच्चों के भोजन पर पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और आंगनबाड़ी केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। साथ ही रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी कड़ी करने की भी मांग की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ट्रक से टकराई बस, 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

Khabar365newsआंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा...

Breakingझारखंडब्रेकिंग

एक के बाद एक वारदात, गढ़वा में अब तक 90 लाख की चोरी, पुलिस सुराग से दूर

Khabar365newsगढ़वा जिले में अज्ञात चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

कोतो में चैत्र नवरात्र के सप्तमी पर दुर्गा माता का पट खुला, भक्तों की उमड़ी भीड़

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत में...

CrimeJharkhandpatratupatratu

प्रेम प्रसंग में युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत राजा बागी निवासी...