हजारीबाग

रामनवमी पर हजारीबाग में हिंसा की काली छाया: तीन घटनाओं से दहला जिला, गदोखर में युवक की दर्दनाक हत्या

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग। आस्था और श्रद्धा का पर्व रामनवमी इस बार हजारीबाग के लिए बेहद ही दुखद और भयावह साबित हुआ। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई हिंसक घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।


सबसे पहले दीपुगढ़ा में चाकूबाजी की घटना सामने आई, वहीं शहर के एक जुलूस में एक युवक के सीने में चाकू घोंप दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया।
इसी बीच देर शाम एक और दिल दहला देने वाली घटना कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव से सामने आई, जहां गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव (लगभग 40 वर्ष) की जुलूस के दौरान भुजाली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया और एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए उजड़ गईं।
इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। देर रात अस्पताल में कटकमसांडी के अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, पेलावल थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय, कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार सहित कई अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मामले को लेकर हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि, “दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या तनाव को रोका जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

Galaxy High School में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता एवं डेंगू जागरूकता दिवस का भव्य आयोजन

Khabar365newsविद्यालय परिसर में उत्साह, रचनात्मकता और जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को...

हजारीबाग

लोहसिंघना थाना में जमीन विवाद समाधान शिविर बना मिसाल, चार मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

Khabar365newsहजारीबाग आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों...

हजारीबाग

जमीन विवाद निपटारे में दिखी प्रशासन की तत्परता, पेलावल थाना में ऑन द स्पॉट हुआ समाधान

Khabar365newsहजारीबाग उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों में...