BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में मुखिया के भाई की भुजाली मारकर हत्या

Share
Share
Khabar365news

रामनवमी के मौके पर जहां पूरा हजारीबाग जिला भक्ति और उत्साह में डूबा था, वहीं कुछ स्थानों पर हुई हिंसक घटनाओं ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। अलग-अलग इलाकों में जुलूस के दौरान हुई झड़पों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सबसे गंभीर घटना कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव में शुक्रवार रात सामने आई। जानकारी के अनुसार, रामनवमी जुलूस के दौरान आपसी विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। इस दौरान गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव (40) पर भुजाली से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।

इधर, हजारीबाग शहर के दीपूगढ़ा समेत अन्य क्षेत्रों में भी हिंसा की खबरें सामने आई हैं। एक जुलूस के दौरान एक युवक के सीने में चाकू मार दिया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया गया है। घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। कटकमसांडी के देवरात्रि अस्पताल में सीओ अनिल कुमार गुप्ता, पेलावल थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय और कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मामले में शामिल दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

लंबे इंतजार के बाद 4 सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

Khabar365newsरांची। लंबे इंतजार के बाद झारखंड को चार नए सूचना आयुक्त मिल...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

एक्स बॉयफ्रेंड के घर बम हमला, युवती और उसके प्रेमी पर आरोप

Khabar365newsरांची। मांडर थाना क्षेत्र में एक युवक के घर पर बम से...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

11000 वोल्ट की चपेट में आने से सवारी गाड़ी में सवार ,दो लोग घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत...