BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची से गर्मी में यात्रा मुश्किल: ट्रेनें फुल, ये हैं आसान उपाय

Share
Share
Khabar365news

गर्मी की छुट्टियों से पहले ही रांची से लंबी दूरी और पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार मई महीने के लिए कई प्रमुख ट्रेनों में अभी से ही वेटिंग शुरू हो गई है। दक्षिण भारत जाने वाली धनबाद-अल्लापुजा एक्सप्रेस और बेंगलुरु एक्सप्रेस में टिकटों की मांग काफी बढ़ गई है और इनमें वेटिंग चल रही है। वहीं पूर्वोत्तर और चाय बागान क्षेत्रों को जोड़ने वाली रांची-कामाख्या एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग लिस्ट है। इस ट्रेन में स्लीपर में 72, थर्ड एसी में 27, सेकेंड एसी में 17 और फर्स्ट एसी में 8 वेटिंग दर्ज की गई है। इसके अलावा पंजाब और जम्मू क्षेत्र को जोड़ने वाली संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी सीटों की कमी दिख रही है। इस ट्रेन में स्लीपर में 5, थर्ड एसी में 4 और सेकेंड एसी में 8 वेटिंग चल रही है।\

खास धार्मिक यात्रा का भी आयोजन कर रहा रेलवे

इधर, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड ट्यूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) यात्रियों के लिए खास धार्मिक यात्रा का भी आयोजन कर रहा है। 11 मई से 11 रात और 11 दिन का ‘ज्योतिर्लिंग-शिरडी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ चलाया जाएगा। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को उज्जैन, द्वारका, सोमनाथ, शिरडी, नासिक और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इस टूरिस्ट ट्रेन का बोर्डिंग झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, मुरी, बोकारो, हजारीबाग रोड, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रयागराज से होगा।

स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन

वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है। पटना-चर्लपल्ली स्पेशल वाया रांची 27 मई तक हर बुधवार को चलेगी, जबकि चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 10 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। इसके अलावा अजमेर-रांची के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। अजमेर से रांची के लिए यह ट्रेन 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी, जबकि रांची से अजमेर के लिए यह ट्रेन 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर रविवार को संचालित होगी। इस ट्रेन में 20 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे की इन व्यवस्थाओं से झारखंड से दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

70वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन

Khabar365newsलरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु मंडल रेल प्रबंधक धनबाद,अखिलेश मिश्रा द्वारा...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में 38 डिग्री तक पहुंचेगा पारा,

Khabar365newsबिहार में आज भी साफ रहेगा आसमान। मौसम विभाग के अनुसार राज्य...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब शुष्क रहेगा झारखंड का मौसम,

Khabar365newsझारखंड में के सभी जिलों का मौसम अब अगले कई दिनों तक...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पत्थर बना हथियार, रिश्तों का हुआ कत्ल… पत्नी की हत्या के आरोपी पति गिरफ्तार

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांदुपरता...