हजारीबाग

30 सितंबर को झारखंड बंद का ऐलान, आंदोलनकारी, किसान और मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट /आरिफ खान

हजारीबाग। झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा और झारखंड राज्य किसान सभा के नेता एवं पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने हजारीबाग परिषद में प्रेस वार्ता कर 30 सितंबर को प्रस्तावित झारखंड बंद की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों, विस्थापितों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों को लेकर कई संगठन संयुक्त रूप से बंद का आह्वान कर रहे हैं। झारखंड आंदोलनकारी पारी संघर्ष, अखिल भारतीय किसान सभा झारखंड, झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा, झारखंड आंदोलनकारी युवा मोर्चा, झारखंड निर्माण दल, झारखंड स्वतंत्र सेनानी विचार मंच और खतियानी बंद परिवार सहित कई संगठनों ने बंद को सफल बनाने की अपील की है।संगठनों की प्रमुख मांगों में झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय सम्मान, पहचान, पेंशन और उनके आश्रितों को रोजगार देना शामिल है। आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग के पुनर्गठन या कल्याण बोर्ड के गठन की भी मांग की गई है। विस्थापितों और किसानों के लिए लैंड बैंक समाप्त करने, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, उचित मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार की मांग उठाई गई। किसानों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, कृषि ऋण माफी और धान का खरीद मूल्य 3,200 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी रखी गई। संगठनों ने सरकार से मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसा, सैनिक वाहन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

Khabar365newsहजारीबाग। जिले की त्रिवेणी सैनिक माइंस में हादसे की खबर सामने आई...

हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मर्डर केस का पांचवां अभियुक्त गिरफ्तार

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से हत्या मामले में पुलिस...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...