Home Jharkhand लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने जनता दरबार में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन
JharkhandLohardaga

लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने जनता दरबार में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

Share
Share

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा विधायक सह पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार डॉ. रामेश्वर उरांव ने आज अपने विधायक कार्यालय, बरवा टोली, लोहरदगा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।


जनता दरबार में ग्रामीणों ने लिखित आवेदन के माध्यम से सड़क, नाली, सरना स्थल, मसना स्थल, धूमकुड़िया, सामाजिक स्थल घेराबंदी,बिजली,पेयजल,राशन,आवास और पेंशन जैसी मुख्य समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डॉ. उरांव ने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता पर रखा जा रहा है।विधायक ने आश्वस्त किया कि जिन समस्याओं का समाधान विभागीय स्तर पर संभव नहीं होगा, उनका निदान विधायक मद से कराया जाएगा।जनता के समस्या हमारी पहली प्राथमिकता है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने विधायक द्वारा त्वरित कार्रवाई करने पर आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, स्वास्थ्य विभाग प्रतिनिधि हाजी शकील अहमद, रोहित उरांव, प्रमुख सुनीता कच्छप ,सीता देवी,सामुल अंसारी, महिला जिलाध्यक्ष सीमा प्रवीण, अरशद अयूब, NSUI जिलाध्यक्ष मुनव्वर आलम, हाजी सिकंदर, डोमना उरांव,बीरेंद्र उरांव,रघु उरांव,हाजी शदरुल,विशाल डुंगडुंग,असलम अंसारी,प्रखंड अध्यक्ष अनीस अहमद,युनुस अंसारी,अंसार अहमद रेहान अख्तर,सेराज अंसारी,खुदी तूरी,इमरोज अंसारी,राजा अंसारी, आदिल उमर, मंगलेश्वर उरांव, सुशील उराँव,नईम अंसारी,मुस्तफा अंसारी,बबीता देवी,जगमनी उरांव,लालमणि देवी,बिमला मिंज,सीता देवी,सरिता देवी,कमरुल इस्लाम,रौनक इकबाल, तल्हा अंसारी, प्रवीण पांडेय, हरिदास उराँव , भद्र उराँव, नयूम अंसारी, सरवर खान, रसीद अंसारी, सकीम अंसारी, लालू उराँव, नीरज उराँव, शिवचंद भगत,मोइन खान, मदन प्रसाद,आदि काफी संख्या में पार्टी के जिला प्रखंड एवं पंचायत के साथ बूथ के पदाधिकारी एवं जनता उपस्थित थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गढ़वा की सरस्वती नदी में मिला 25 वर्षीय युवक का शव,

गढ़वा में सरस्वती नदी से एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारतरांची

घाघीडीह जेल में देर रात छापेमारी, ढाई घंटे तक चली सघन जांच

जमशेदपुर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन की टीम ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

झारखंड पुलिस के वायरलेस विभाग में बड़ा फेरबदल,

झारखंड पुलिस के वायरलेस विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान...