BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची की भव्या रंजन बनी CBSE आर्ट्स नेशनल टॉपर, लाए 99.8% अंक

Share
Share
Khabar365news

कहते हैं कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत में ईमानदारी, तो आसमान की बुलंदियों को छूना नामुमकिन नहीं है। इस बात को सच कर दिखाया है रांची की होनहार बेटी भव्या रंजन ने। सीबीएसई 12वीं (आर्ट्स स्ट्रीम) की परीक्षा 2026 में 99.8% अंक प्राप्त कर भव्या न केवल अपने स्कूल और शहर की शान बनी हैं, बल्कि अब तक के आंकड़ों के अनुसार उन्हें नेशनल टॉपर माना जा रहा है। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की इस छात्रा ने इंग्लिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस और पेंटिंग जैसे कठिन विषयों में 100 में से 100 अंक लाकर अपनी बेहतरीन योग्यता साबित की है। भव्या की इस ऐतिहासिक सफलता ने पूरे झारखंड को राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि के पीछे घंटों की गिनती वाली पढ़ाई नहीं, बल्कि ‘प्रोडक्टिव स्टडी’ और अनुशासन की अनूठी कहानी छिपी है। आइए जानते हैं, सिविल सर्विसेज का सपना देखने वाली इस मेधावी छात्रा की सफलता का मंत्र और उनके परिवार की खुशी का माहौल है।

भव्या की पढ़ाई का तरीका
भव्या बताती है कि उन्होंने कभी पढ़ाई को घंटो में नहीं बांधा है। उनका पूरा फोकस उनका पूरा फोकस “प्रोडक्टिव स्टडी” पर रहता था। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई, सही रणनीति और खुद पर भरोसा उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रही। भव्या ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को दिया। भव्या ने बताया कि स्कूल के शिक्षकों का उन्हें हर कदम पर सहयोग मिला। परीक्षा की तैयारी के दौरान जब भी किसी विषय में परेशानी हुई, शिक्षकों ने उसे दूर करने में मदद की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखना भी जरूरी होता है और इसी वजह से उन्होंने कभी दबाव महसूस नहीं किया।

माता-पिता ने बताया सफलता का राज
भव्या की मां विकी गांधी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं और पिता राजीव रंजन व्यवसायी हैं। भव्या हमेशा से पढ़ाई में अव्वल रही हैं और उन्होंने लगातार 1 से 12वीं तक टॉप किया है। राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर बनने पर परिवार बहुत खुश है। मां ने बताया कि उन्हें अच्छे अंकों की उम्मीद थी, लेकिन इतना बड़ा रिजल्ट अप्रत्याशित था। पिता ने कहा कि बच्चों को सही समय और समर्थन देना जरूरी है। स्कूल की अकादमिक डायरेक्टर सिम्मी मेहता ने भी भव्या की उपलब्धि पर गर्व जताया और इसे पूरे संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET पेपर लीक पर भड़के कैलाश यादव, NTA चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग

Khabar365newsराजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीट पेपर लीक होने और परीक्षाएं रद्द...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में बड़ा भूमि घोटाला, 6.33 एकड़ जमीन प्रतिबंध से मुक्त

Khabar365newsपलामू जिले के मेदिनीनगर सदर अंचल अधिकारी द्वारा 6.33 एकड़ भूमि को...