BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन, 150 बच्चों ने लिया भाग

Share
Share
Khabar365news

रांची।
श्री पाथवेज़ अकादमी की संचालिका पूजा बागड़िया द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय, काँटाटोली, राँची में एक दिवसीय “मस्ती की पाठशाला” समर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य पशुपति कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस समर कैंप में लगभग 150 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस अवसर पर पूजा बागड़िया ने कहा कि आज जो सुविधाएं और अवसर सक्षम बच्चों को मिलते हैं, वही अवसर समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को भी मिलने चाहिए। इसी सोच के साथ इस कैंप का आयोजन किया गया, ताकि बच्चे खेल-खेल में सीख सकें और उनका आत्मविश्वास बढ़े।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से की गई। इसके बाद बच्चों को ग्रैफिटी वॉल पर रंग भरने के लिए आमंत्रित किया गया, जहां बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। साथ ही कार्ड मेकिंग गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने रंग-बिरंगे और आकर्षक कार्ड बनाए।
कैंप में बच्चों के साथ कई मजेदार खेल भी खेले गए, जिससे बच्चों ने खूब आनंद लिया। इसके अतिरिक्त बच्चों को संस्कार शिक्षा भी दी गई, जिसमें बड़ों का सम्मान करना, सच बोलना और ईमानदारी, साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखना, समय की पाबंदी तथा माता-पिता एवं गुरुजनों का आदर करने जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों के बारे में बताया गया।


कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को स्नैक्स और टॉफी वितरित की गई। पूरे कैंप के दौरान बच्चों में उत्साह, खुशी और सीखने की जिज्ञासा देखने को मिली। यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार और प्रेरणादायक साबित हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

लापता विधानसभा कर्मी का धुर्वा डैम में मिला शव,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के धुर्वा डैम से एक लापता विधानसभा कर्मी का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साहिबगंज में बदहाल सड़क की तस्वीर,

Khabar365newsसाहिबगंज। जिले के आदिम पहाड़िया बहुल गांव में सड़क सुविधा नहीं होने...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में भीषण बाइक हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौत

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 26 वर्षीय युवक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चोरी-छिनतई गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में चोरी और छिनतई की घटनाओं का खुलासा करते हुए...