BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा : मिहिजाम हाईवे पर पलटी अनियंत्रित कार

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे 419 पर गुरुवार तड़के एक सड़क हादसा हुआ. बोदमा पोल फै्ट्री के पास तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रही बिहार नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में कुल 7 लोग सवार थे. दुर्घटना के दौरान कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया. कार पलटने से सभी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग मार्गोमुण्डा से कोलकाता जा रहे थे. इसी दौरान बोदमा पोल फैक्ट्री के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि बिहार नंबर BR01EQ4731 की सफेद कार सड़क पर पलट गई और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही हाईवे पर यातायात को सामान्य कर दिया गया है. पुलिस ने वाहन चालकों से हाईवे के तीखे मोड़ों पर सावधानी बरतने और नियंत्रित गति में वाहन चलाने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम में डूबने से एक लड़का की मौत।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातुरांची से घूमने आए तीन लड़का और एक...

BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

Khabar365newsचतरा। चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsगिरिडीह। गिरिडीह में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसरायकेला- खरसावां

प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला सदर अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों...