BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू विनीत तिवारी हत्याकांड: फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा

Share
Share
Khabar365news

पलामू जिले के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. न्यायालय के निर्देशानुसार मामले के फरार अभियुक्त प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल, राकेश तिवारी, रोशन तिवारी और प्रशांत तिवारी के आवास पर इश्तेहार चस्पा किया गया. बताया गया कि सभी अभियुक्त लंबे समय से फरार हैं और न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे. इसके बाद न्यायालय ने उनके विरुद्ध इश्तेहार जारी करने का आदेश दिया, जिसके अनुपालन में पुलिस ने आरोपियों के घर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया.

अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
इश्तेहार के माध्यम से अभियुक्तों को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. यदि वे तय अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसमें संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी शामिल हो सकती है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विनीत तिवारी हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और फरार अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेलमेट जांच में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में हेलमेट जांच अभियान के दौरान उस...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ओरमांझी में सड़क हादसे के बाद बवाल,

Khabar365newsरांची। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DMFT फंड पर बाबूलाल के सवाल

Khabar365newsचाईबासा। झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम...