हजारीबाग

हजारीबाग में यातायात जागरूकता की बड़ी मुहिम: सड़क पर उतरी पुलिस, माइक से गूंजा संदेश — “नियम मानें, जीवन बचाएं”

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग। सड़क सुरक्षा को लेकर हजारीबाग पुलिस एक बार फिर सक्रिय और संवेदनशील नजर आई। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर रविवार, 31 मई 2026 को शहर भर में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके तहत पुलिस जीप से रिकॉर्डिंग आधारित माइक एनाउंसमेंट कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही शहर के व्यस्त इलाकों में नो पार्किंग अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में प्रभावी पहल की गई।
यह अभियान जिले के पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में संचालित हुआ, जिसमें यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद के नेतृत्व में 04 पुलिस पदाधिकारी एवं 08 गृहरक्षकों की विशेष टीम गठित की गई। पूरी टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर लोगों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों और नो पार्किंग व्यवस्था का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के दौरान पुलिस जीप से लगातार माइक द्वारा रिकॉर्डिंग प्रसारित की गई, जिसमें हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने, गलत पार्किंग से बचने तथा सड़क को अवरुद्ध नहीं करने की अपील की गई। यह जागरूकता संदेश शहर के प्रमुख इलाकों—डिस्ट्रिक्ट मोड़, पीटीसी चौक, मटवारी चौक, बाबूगांव चौक, कोर्रा चौक, त्रिमूर्ति चौक, इंद्रपुरी चौक, वी-मार्ट क्षेत्र, पानी टंकी पैगोडा चौक, ख्वाजा चौक, छोटी ग्वालटोली, सांसद महोदय मोड़, सुंदरी मार्केट, झंडा चौक तथा पंच मंदिर चौक सहित विभिन्न मुख्य मार्गों पर घूम-घूमकर प्रसारित किया गया।
इसके साथ ही नो पार्किंग अभियान के तहत त्रिमूर्ति चौक, कल्लू चौक, वी-मार्ट, इंद्रपुरी चौक, कांग्रेस चौक, आनंद चौक, बंसीलाल चौक, शुजात चौक, सरदार चौक, पंच मंदिर चौक, ख्वाजा चौक, सांसद महोदय मोड़, झंडा चौक और अन्य व्यस्त क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई और जागरूकता दोनों पर जोर दिया गया।

शहरवासियों के बीच इस अभियान को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोगों ने माना कि लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए इस प्रकार का जागरूकता अभियान समय की जरूरत है।
यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद की कार्यशैली इस अभियान में विशेष रूप से सराहनीय रही। वे स्वयं टीम के साथ सड़क पर मौजूद रहकर बारी-बारी से स्थान बदलते हुए माइक से लोगों को जागरूक करते नजर आए। उनकी सक्रियता, अनुशासित कार्यप्रणाली और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता ने यह संदेश दिया कि पुलिस केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जनजागरूकता के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने का भी कार्य कर रही है।
हजारीबाग यातायात पुलिस की यह पहल न केवल सड़क व्यवस्था सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, बल्कि यह भी साबित कर रही है कि जागरूकता और अनुशासन के जरिए शहर को सुरक्षित, व्यवस्थित और दुर्घटनामुक्त बनाया जा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

कल्लू चौक पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, 125 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsहेलमेट से लेकर ट्रिपल लोडिंग और नो-पार्किंग तक—यातायात नियमों को लेकर चला...

हजारीबाग

समकालीन अभियान में पेलावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन NBW वारंटी गिरफ्तार

Khabar365news पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की सक्रियता से लंबे समय से...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस का अनूठा अभियान: खेल के मैदान से जागरूकता तक, “खेलेगा भारत–जीतेगा भारत” का शानदार समापन

Khabar365newsगिद्दी(हजारीबाग)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...