Home Jharkhand विशुनपुर में मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ
Jharkhand

विशुनपुर में मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

Share
Share

गिरिडीह बिरनी प्रखंड के विशनपुर में आयोजित मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह सप्त दिवसीय शत चंडी महायज्ञ कलश यात्रा के साथ हुआ प्रारंभ 401 महिलाएं एवं बालिकाओं ने कलश लिए विशुनपुर मंदिर से डुमरूवा , तुलाडीह ,बलीडीह होते हुए इरगा नदी पहुंची इस अवसर पर तुलाडीह में कड़ी धूप को देखते हुए माहुरी वैश्य मंडल भरकट्टा के द्वारा कलश यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को शरबत एवं ठंडा जल पिलाया गया इरगा नदी पहुंचने के बाद यज्ञाचार्य पंडित डॉक्टर विनोद उपाध्याय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया गया। गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई इस दौरान जय श्री राम, जय बजरंगबली,जय मां दुर्गा हर हर महादेव आदि के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यह यज्ञ सात दिनों तक चलेगा प्रत्येक दिन शाम को प्रवचन के साथ ही राशलीला का आयोजन होगा तत्पश्चात 19 मार्च 2023 को भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें निशा उपाध्यक्ष की टीम उपस्थित रहेगी इस महायज्ञ की कथावाचिका हैं कुमकुम पांडेय, कथावाचक पंडित डॉक्टर विनोद उपाध्याय 20 मार्च को भव्य भंडारा के साथ इस महायज्ञ का समापन किया जाएगा इस कलश यात्रा में पूर्व विधायक नागेंद्र महतो,जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव,प्रमुख रामू बैठा, कांग्रेस नेता वासुदेव वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रेमचंद कुशवाहा, महेंद्र यादव ,राजकुमार नारायण सिंह , स्थानीय मुखिया सत्येंद्र राउत, इतवारी वर्मा, रामकिशन वर्मा, अक्षय शाक्य, शंकर यादव, अरुण वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, इंद्रदेव वर्मा, अशोक यादव,संतोष वर्मा राजेश वर्मा समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे सबों ने यज्ञ समिति विशनपुरा को भव्य आयोजन के लिए बधाई दिए रिपोर्ट प्रेम तर्वे बिरनी गिरिडीह

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गर्भवती पत्नी की हत्या में पति को उम्रकैद की सजा

गर्भवती पत्नी की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी पति को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गोड्डा में दो सनसनीखेज घटनाएं, गोड्डा में बच्ची से दुष्कर्म,

झारखंड के दो अलग-अलग जिलों से सामने आई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

झारखंड में 35 लाख परिवारों को मिला नल कनेक्शन, 27 लाख अब भी वंचित

झारखंड में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की योजना के तहत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

झारखंड में बढ़ी ठंड की कनकनी, जानिए अगले 5 दिनों का मौसम

झारखंड में नवंबर के आखिरी सप्ताह के साथ ही ठंड का असर...