
आज शहीद वीर बुली महतो की जयंती मनाई गई।
एक दिसंबर को राज्यपाल की उपस्थिति में होगा राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन।
रांची// झारखंड वीरों व शहीदों की धरती रही है। स्वतंत्रता सेनानी व कोल विद्रोह के अग्रणी नेता वीर बुली महतो का जयंती आज मनाया गया। सोनाहातू प्रखंड स्थित बुली महतो चौक पर हर्षोल्लास के साथ 241वीं जयंती मनाई गई। सिल्ली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने वंशज परिवार के सदस्यों के साथ वीर बुली महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। एवं उनके अदम्य साहस, संघर्ष और अमर वीर गाथाओं को स्मरण किया।
मौके पर देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार ने वीर बुली महतो के गौरवशाली इतिहास का उपेक्षा किया है। एक दिसंबर को महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में सोनाहातू की ऐतिहासिक धरती पर राष्ट्रीय एकता दिवस का मनाया जाएगा। एवं सोनाहातू मैदान से आयोजन स्थल तक भव्य झांकी प्रस्तुत किया जाएगा।
बताते चलें कि राष्ट्रीय एकता दिवस महोत्सव में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, झारखंड के शहीद आंदोलनकारियों के वंशज परिवारों के सदस्य, विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य शिक्षाविद उपस्थित रहेंगे।





Leave a comment