Home Jharkhand वर्ष 2050 तक झारखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का संकल्प लें : राज्यपाल संतोष गंगवार
JharkhandRanchi

वर्ष 2050 तक झारखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का संकल्प लें : राज्यपाल संतोष गंगवार

Share
Share

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज होटल बीएनआर चाणक्य, राँची में ‘झारखण्ड चर्चा 2026’ को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड राज्य का गठन वर्ष 2000 में हुआ था और गहन आत्ममंथन करते हुए वर्ष 2050 तक झारखण्ड को एक विकसित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित करने का संकल्प लेना चाहिए। इसके लिए राज्य के विकास का स्पष्ट एवं व्यावहारिक रोडमैप तैयार कर राज्य सरकार को अवगत कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार, निजी क्षेत्र, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को मिलकर सभी क्षेत्रों में संतुलित, समावेशी एवं सतत विकास के लिए प्रयास करना होगा।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में झारखण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध खनिज एवं वन संपदा और गौरवशाली जनजातीय संस्कृति से संपन्न इस राज्य में विकास की व्यापक संभावनाएँ हैं। आवश्यकता है कि उपलब्ध संसाधनों, स्थानीय कौशल और प्रतिभा का बेहतर उपयोग कर इन संभावनाओं को उपलब्धियों में बदला जाए। इसके लिए निवेश, आधुनिक तकनीक और नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ उद्योगों का विकास तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना जरूरी है। प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक है। पर्यटन के क्षेत्र में जलप्रपातों, पहाड़ियों, वन क्षेत्रों, जनजातीय जीवनशैली, पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर रोजगार एवं आय के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि झारखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना समग्र विकास की महत्वपूर्ण शर्त है। कृषि एवं पशुपालन, वन आधारित उत्पाद, हस्तशिल्प और छोटे उद्यमों को प्रोत्साहित कर ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाई जा सकती है। विशेष रूप से आदिम जनजातीय समूहों (PVTGs), एकल महिला मुखिया वाले परिवारों और भूमिहीन मजदूरों तक आजीविका के स्थायी अवसर पहुँचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर भी बल दिया।
माननीय राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास राज्य के भविष्य को मजबूत बनाने के आधार हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगारपरक प्रशिक्षण तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करना आवश्यक है। विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए उनके प्रभावी क्रियान्वयन, स्थानीय समुदायों की भागीदारी और नियमित मूल्यांकन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के बीच विकास से जुड़े अनुभवों और सफल नवाचारों का आदान-प्रदान सभी के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है। राज्यपाल महोदय ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘झारखण्ड चर्चा 2026’ में होने वाला विचार-विमर्श राज्य के विकास की भावी दिशा तय करने और वर्ष 2050 के लक्ष्य के अनुरूप व्यावहारिक रोडमैप तैयार करने में सहायक होगा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Jharkhandjamshedpur

सीएम हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड के...

JharkhandRanchi

UDGAM 2026 : नवाचार, रचनात्मकता और अंतर्विषयक शिक्षा का अद्भुत संगम

राँची । St. Xavier’s School, Doranda में वार्षिक अंतर्विषयक प्रदर्शनी ‘UDGAM 2026’...