
प्रदेश राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव ने प्रखर नेत्री ऊषा यादव को नियुक्ति पत्र देकर रांची जिला राजद महिला अध्यक्ष मनोनीत किया है और माला पहनाकर स्वागत किया !
उन्होंने कहा कि ऊषा यादव एक कर्मठ लगनशील शिक्षित एवं काफी प्रखर महिला नेत्री है, पार्टी की ओर से इन्हें जिला महिला अध्यक्ष मनोनीत कर मान सम्मान देने काम किया है उम्मीद है कि ये राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव के विचारधारा एवं नीति सिद्धांत को मजबूत करेंगे और युवा आइकन तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करेगी !
उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि ऊषा यादव बीजेपी महानगर में उपाध्यक्ष के पद पर थी लेकिन राजद में विगत समय शामिल होने के बाद पार्टी ने जिला राजद महिला अध्यक्ष मनोनीत कर सम्मान देने का काम किया है !
इनके मनोयन पर मंत्री संजय प्र यादव विधायक दल के नेता सुरेश पासवान विधायक नरेश प्र सिंह पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोक्ता पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा महिला प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश सुभाष यादव सहित तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं देकर स्वागत किया और बधाई दिये !





Leave a comment