राँची, विप्र फाउंडेशन कि झारखंड जॉन- 6 का शपथ ग्रहण समारोह रांची के मारवाड़ी भवन के द्वितीय तल स्थित सभागार में रखा गया
माननीय राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील शर्मा का आज सुबह साढ़े आठ बजे राँची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, बबलू हरित एवं झारखंड के संयुक्त सचिव अमित मणि शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा किया गया l
प्रातः साढ़े ग्यारह बजे से कार्यक्रम को सुनील शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके एवं फाउंडेशन की महिलाओं के द्वारा मौखिक रूप से गणेश वंदना एवं विप्र गीत का का गायन करते हुए विधिवत आरंभ किया गया l
विप्र फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, अब समय आ गया है, समाज को मजबूती प्रदान करते हुए देश को मजबूत करने का l

विप्र फाउंडेशन के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री शरद शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, युवाओं में संस्कार और रोजगार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वे विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें शिक्षा के क्षेत्र में खास करके अपने निचले स्तर के भी लोगों को सहयोग करते हुए उनके बच्चों को आरटीई एक्ट के अंतर्गत अच्छे स्कूलों में दाखिला दिलवाए और जो बच्चे 10 वीं 11वीं में हैं। उनके
काउंसलिंग करें किस क्षेत्र में उनको आगे अपना कैरियर बनाना है l
विप्र फाउंडेशन के मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता डॉ॰ सुनील शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक समृद्ध समाज ही समृद्ध देश का निर्माण कर सकता है और हमें अपने समाज को समृद्ध बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
जिसमें विशेष करके युवाओं को रोजगार और कॉम्पिटेटिव परीक्षाओं की तैयारी कराना अत्यंत आवश्यक है। जब एक बच्चा समाज के सहयोग से अच्छे से पढ़कर एक अच्छी नौकरी पाता है, तो उसको भी ऐसा लगता है कि वह समाज के लिए कुछ करें और जब ऐसे बच्चे बड़ी संख्या में समाज के लिए सहयोग करेंगे।
हमारा विप्र समाज

मजबूत होगा और सक्षम बनेगा और सक्षम बनेगा तभी देश सक्षम बनेगा।
मंच संचालन मुख्य रूप से शशांक भारद्वाज एवं अमित मणि शर्मा ने किया। तत्पश्चात् विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सह, संयोजक विप्र गौरव भाई सुशील ओझा का 60 वाँ जन्मदिवस सम्मिलित रूप से केक काटकर
मनाया गया

आगे कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कमिटी का पद ग्रहण हुआ। इसके अलावा राँची जिला रामगढ़ जिला, चाईबासा, जमशेदपुर और सिमडेगा चैप्टर की कमिटी की घोषणा की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निरंजन शर्मा, सांवरलाल शर्मा , पवन शर्मा, एवं अजय दधीचि, प्रमोद सारस्वत इत्यादि थे l डॉ राज कुमार शर्मा,

ललित शर्मा, अमर शर्मा, राहुल वशिष्ठ, संजीव शर्मा, श्यामलाल शर्मा, अरुण शर्मा, रामगोपाल शर्मा, राजेश कौशिक, रमन शर्मा , रमेश शर्मा, लक्ष्मीचन्द्र दीक्षित, कमल शर्मा रामगढ़,दिनेश शर्मा,, प्रभा शर्मा ,उमंग जोशी, रेखा शर्मा, पिंकी शर्मा, सोनल खंडेलवाल इत्यादि थे, अंत में विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का पदाधिकारियों का धन्यवाद, ज्ञापन एवं आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की l

Leave a comment