भाजपा नेत्री पूर्णिमा साहू ने कहा है कि झूठे मुकदमों से भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष की भावना से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इसके विरोध में पार्टी आंदोलन की तैयारी कर रही है।
पूर्णिमा साहू ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी अपनी आवाज बुलंद करेगी और कार्यकर्ताओं के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि प्राथमिकी वापस नहीं ली गई तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी।
उन्होंने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे।
भाजपा ने इस मुद्दे पर राज्यव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाने की बात कही है। पार्टी का कहना है कि आगे की रूपरेखा जल्द घोषित की जाएगी।
Leave a comment