मथुरा। साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए मथुरा पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। पुलिस साइबर ठगों का विस्तृत डेटा बैंक तैयार कर रही है, जिसमें उनकी गतिविधियों, संपत्तियों और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साइबर ठगी से अर्जित रकम का इस्तेमाल राजस्थान और हरियाणा में जमीन खरीदने सहित अन्य संपत्तियां बनाने में किया गया। पुलिस अब इन संपत्तियों और आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है।
अधिकारियों के अनुसार, डेटा बैंक तैयार होने से साइबर अपराधियों की पहचान, उनकी गतिविधियों की निगरानी और उनके पूरे नेटवर्क तक पहुंचना आसान होगा। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी तेज की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन की सूचना तुरंत संबंधित साइबर हेल्पलाइन या पुलिस को देने की अपील की है।
Leave a comment