रांची। रांची जिले के बुढ़मू अंचल अधिकारी (CO) को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई के दौरान संबंधित अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, हिरासत में लिए जाने के कारणों और मामले के पूरे विवरण का आधिकारिक खुलासा अभी नहीं किया गया है।
एसीबी की टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।
फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है और अधिकारियों की ओर से आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
Leave a comment