रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी दुर्गा मंडप में BLO और कर्मचारियों की मौजूदगी में भरे गए SIR (विशेष गहन पूनरीक्षण) फॉर्म और सभी फॉर्म का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी हुआ,पतरातू स्टीम कॉलोनी में आज विशेष अभियान चलाकर फॉर्म भराई का कार्य किया गया। इस दौरान क्षेत्र के BLO के साथ-साथ अन्य विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।
अभियान के तहत कॉलोनी में उपस्थित सभी लोगों के फॉर्म भरवाए गए। BLO और कर्मचारियों ने मौके पर ही सभी जानकारियां लेकर फॉर्म भरकर ऑनलाइन कर दिया। इससे किसी का भी नाम छूटने की संभावना नहीं रही।कर्मचारियों ने लोगों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी समझाई, और खुद भरने का काम किया और ऑनलाइन करने में मदद की।
स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था की सराहना की और कहा कि एक ही जगह पर सभी का काम हो जाने से उन्हें काफी सुविधा हुई।प्रशासन ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे ताकि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रह जाये, इस कार्यक्रम में भारी संख्या में नौजवान, महिलाएं और पुरुष सुबह से ही आते रहे, सभी का फार्म कर्मचारियों के द्वारा भरा गया और ऑनलाइन किया गया,
सभी कर्मचारी और BLO का सहयोग सराहनीय रहा. राजेंद्र राम BLO सुपरवाइजर, रंजीत कुमार रजक VLW, कृष्ण कुमार, धनेश्वर कुमार, राहुल कुमार त्रिपाठी, राजेश प्रसाद, BLO मंजू शर्मा और माला कुमारी का सराहनीय कार्य रहा, आज 85 फॉर्म भरे गए और ऑनलाइन हुआ है कल सुबह पुनः इस काम को जारी रखा जाएगा
Leave a comment