रांची। झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों में सावधानी बरतने को कहा गया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी और कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
Leave a comment