JharkhandRanchi

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी रांची शाखा चुनाव संपन्न, सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Share
Share
Khabar365news

रांची । रांची से बड़ी खबर है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, रांची जिला शाखा की कार्यकारिणी समिति के चुनाव में सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें आदर्श कुमार शर्मा को चेयरमैन, त्रिनयन कुमार को वाइस चेयरमैन और रवि दत्त को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी रांची शाखा का चुनाव 30 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया था। चुनाव में कुल 26 लोगों ने नामांकन पत्र लिया था, जबकि 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। बाद में तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद कार्यकारिणी समिति के लिए 10 उम्मीदवार ही मैदान में बचे।

कार्यकारिणी के लिए कुल 10 पद निर्धारित थे और उतने ही उम्मीदवार शेष रहने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचित सदस्यों में डॉ. शंभु प्रसाद सिंह, आदर्श कुमार शर्मा, आशुतोष कुमार, सत्येंद्र कुमार, त्रिनयन कुमार, रवि दत्त, गुरदीप सिंह, संजय कुमार, सुरेश प्रसाद गुप्ता और अजय कुमार गुप्ता शामिल हैं।

31 जुलाई को प्रशासक सह चुनाव पदाधिकारी एवं सदर रांची के कार्यपालक दंडाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में आदर्श कुमार शर्मा को चेयरमैन, त्रिनयन कुमार को वाइस चेयरमैन और रवि दत्त को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित चेयरमैन आदर्श कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले कार्यकाल में रेड क्रॉस भवन का नवीनीकरण कराया गया है और ब्लड सेंटर के लिए सेपरेटर मशीन स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगी तथा ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक रेड क्रॉस की सेवाएं पहुंचाने का प्रयास करेगी।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही रांची रेड क्रॉस सोसाइटी ने जनसेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देने की बात कही है। संस्था ने चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और सभी सहयोगियों का आभार भी व्यक्त किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandLohardaga

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Khabar365newsलोहरदगा आवास पर कार्यकर्ता, समर्थकों और शुभचिंतको ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह से की मुलाकात

Khabar365newsपीवीयूएनएल परियोजना के विस्थापितों, प्रभावितों एवं संविदा कर्मियों के अधिकारों को लेकर...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल प्रायोजित ट्रांसफॉर्मर रिपेयर एवं मेंटेनेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...