CrimeJharkhandLohardaga

शुभम साहू हत्याकांड पर लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने लिया संज्ञान, पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के आदेश

Share
Share
Khabar365news

अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस प्रशासन त्वरित कार्रवाई करे” — डॉ. रामेश्वर उरांव

शुभम साहू के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए” — धीरज प्रसाद साहू

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा। लोहरदगा शहर में हुई गोलीकांड की घटना को लेकर लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल ने संयुक्त बयान जारी कर घटना पर गहरा दुःख एवं चिंता व्यक्त की है।
बताया गया कि अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में हथियार के बल पर छिनतई का प्रयास किया गया। इसके बाद अपराधियों ने पतराटोली स्थित प्रिया स्टोर में पहुंचकर दुकान संचालक शुभम साहू को सीने में गोली मार दी। गोली लगने से शुभम साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक शुभम साहू किस्को प्रखंड के नवाडीह गाँव के निवासी थे। लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि इस तरह की आपराधिक घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। अपराधियों ने जिस दुस्साहस के साथ घटना को अंजाम दिया है, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने तथा पूरे मामले का शीघ्र उद्भेदन करने का निर्देश दिया।
पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि शुभम साहू के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल ने भी घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ जांच कर अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाए।
तीनों नेताओं ने मृतक शुभम साहू के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
उन्होंने कहा, “ईश्वर दिवंगत शुभम साहू की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ग्रामीण क्षेत्र में पर्व के शुभ अवसर पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वितरण, लोक संस्कृति को मिला नया संबल

Khabar365newsरोहित उरांव द्वारा किस्को एवं भंडरा प्रखंड में ग्रामीणों के बीच कर्मा...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में ई-गवर्नेंस एक्सेस एवं डिजिटल लिटरेसी कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बाल विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

तालाब में जहर डालने से मछली मरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालू...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आने...