JharkhandLohardaga

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा आवास पर कार्यकर्ता, समर्थकों और शुभचिंतको ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत की पूज्य माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर लोहरदगा स्थित आवास पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक, शुभचिंतक और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

सभी ने स्व. बुदिया भगत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इससे पूर्व जेष्ठ पुत्र दुर्गा भगत , कनिष्ठ पुत्र सांसद सुखदेव भगत ,पुत्रवधू चंद्रपति भगत, अनुपमा भगत पूर्व नगर परिषद लोहरदगा अध्यक्ष, पौत्र अभिनव सिद्धार्थ युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव,शाश्वत सिद्धार्थ और पौत्र वधू अंजलि टोप्पो ने अपनी परंपरा रीति रिवाज से पूजा अर्चना किये।


इस दौरान सांसद श्री सुखदेव भगत ने कहा कि “मां का आशीर्वाद और संस्कार ही मेरी शक्ति हैं। उन्होंने त्याग, सेवा और संघर्ष का जो पाठ हमें सिखाया है, उसी को जीवन में उतारकर लोहरदगा की जनता की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में परमानंद मिश्र, शाहिद अहमद बेलू, सुबोध साहू, अनिल कुमार ,पवन गौतम, साजिद अहमद ,आलोक साहू, कुणाल अभिषेक ,राधेश्याम साहू ,विजय चौहान, सत्यजीत सिंह ,वासुदेव महतो ,दिनेश अग्रवाल ,विकास शाहदेव ,राजीव टाना भगत,हसन कुरेशी ,सुदर्शन ठाकुर ,लक्षू उरांव,श्याम बिहारी यादव,गुलाम जिलानी सहित अनेक लोग थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

जिंदल स्टील पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु जिंदल स्टील पतरातू परिसर में गुरुवार...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल पतरातू में भगवान विश्वकर्मा की...

BreakingJharkhand

झारखंड में आज मौसम रहेगा खराब, 18 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365news17 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात...

BreakingJharkhand

17 सितंबर तक बारिश और तेज हवा, 21 तक झारखंड में रोजाना वर्षा का दौर; 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Khabar365newsरांची। झारखंड में अगले कई दिनों तक मौसम बदला रहने का अनुमान...