BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Share
Share
Khabar365news

देवघर। सावन की पहली सोमवारी पर विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा भोलेनाथ के जलार्पण और दर्शन के लिए भक्तों की कतार करीब 5 किलोमीटर लंबी देखी गई। पूरा देवघर क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

अहले सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर और कतारबद्ध मार्गों में पहुंचने लगे थे। कांवरियों और शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने घंटों इंतजार के बाद बाबा बैद्यनाथ पर जल अर्पित कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा और नियंत्रण कक्ष की भी व्यवस्था की गई।

मंदिर प्रशासन के अनुसार पहली सोमवारी को लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। कतार व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बैरिकेडिंग और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

सावन माह की पहली सोमवारी पर बाबा धाम में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा और जलार्पण से भगवान शिव सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

जिंदल स्टील पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु जिंदल स्टील पतरातू परिसर में गुरुवार...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल पतरातू में भगवान विश्वकर्मा की...

BreakingJharkhand

झारखंड में आज मौसम रहेगा खराब, 18 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365news17 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात...

Breaking

JSSC-CGL मामले में सचिवालय का क्लर्क सुधाकर यादव गिरफ्तार

Khabar365newsयह गिरफ्तारी JSSC-CGL कथित गड़बड़ी की CID जांच के तहत हुई है।...