BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर बाबूलाल मरांडी सक्रिय

Share
Share
Khabar365news

रांची। JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है। उन्होंने बताया कि छात्रों की समस्याओं को लेकर उन्होंने मुख्य सचिव से बातचीत की है। साथ ही कहा कि यदि धरनास्थल पर टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी गई तो वे स्वयं वहां पहुंचेंगे।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे छात्रों को बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है, जबकि युवा लंबे समय से भर्ती प्रक्रियाओं और परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

उन्होंने मुख्य सचिव से छात्रों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। मरांडी ने कहा कि बारिश और खराब मौसम के बीच आंदोलनरत छात्रों को टेंट जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित रखना उचित नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन टेंट लगाने की अनुमति नहीं देता है, तो वे खुद धरनास्थल पहुंचकर छात्रों के साथ खड़े होंगे। उनके इस बयान के बाद आंदोलन को लेकर राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

वहीं, आंदोलनरत छात्रों ने बाबूलाल मरांडी के समर्थन का स्वागत किया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए, ताकि भर्ती और परीक्षा संबंधी लंबित मामलों का समाधान हो सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

जिंदल स्टील पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु जिंदल स्टील पतरातू परिसर में गुरुवार...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल पतरातू में भगवान विश्वकर्मा की...

BreakingJharkhand

झारखंड में आज मौसम रहेगा खराब, 18 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365news17 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात...

Breaking

JSSC-CGL मामले में सचिवालय का क्लर्क सुधाकर यादव गिरफ्तार

Khabar365newsयह गिरफ्तारी JSSC-CGL कथित गड़बड़ी की CID जांच के तहत हुई है।...