Jharkhand

स्टार सखी योजना के अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रदान किया ऋण

Share
Share
Khabar365news

धनबाद: शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया लायकडीह व पंचेत शाखा द्वारा राष्ट्रीय बैंकिंग समूह के महाप्रबंधक मनोज कुमार की अध्यक्षता में स्टार सखी योजना के तहत ऋण वितरित किया गया। इस अवसर पर मनोज कुमार ने कहा कि स्टार सखी योजना के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है जिससे वे अपने परिवार के साथ- साथ समाज में रहने वाले बाकी अन्य सदस्यों को भी रोजगार प्रदान करा सकें।महाप्रबंधक द्वारा एक विशेष ग्राहक को पीएमजेजेबीवाय का दावा राशि भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में एगारकुंड के नगर परिषद प्रमुख डब्लू बाउरी, आंचलिक कार्यालय से आरके प्रभात, विपणन प्रबन्धक राहुल प्रसाद के साथ साथ लायकडीह शाखा, पंचेत शाखा के शाखा प्रबन्धक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।साथ ही तोपचांची शाखा द्वारा भी स्टार सखी योजना के तहत ऋण वितरित किया गया। इसमें तोपचांची शाखा, गोमो शाखा, एनएससी बोस, राजगंज शाखा से आए हुये स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को स्टार सखी योजना के तहत ऋण प्रदान किया गया।मौके पर तोपचांची प्रखंड के बीडीओ राजेश एक्का, तोपचांची प्रखंड पंचायत प्रमुख आनंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandPakur

बंद पत्थर खदान बनी मौत का कुआं: स्नान करने गया 19 वर्षीय इमरान गहरे पानी में डूबा, गांव में मातम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में रविवार...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पालू पंचायत के ग्राम टोकीसुद में मंडा पूजा समिति द्वारा आयोजित मंडा पूजा एवं भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पतरातु प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की साप्ताहिक...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पतरातू की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को यूनियन कार्यालय पीटीपीएस पतरातू...