Home Jharkhand जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
Jharkhand

जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Share
Share

हजारीबाग टाउन हॉल में दिनांक 18.3.23 को जिले के करीब 450 किसानों, एसएचजी फेडरेशन एवम एफपीसी के प्रतिनिधियों के साथ कृषि अवसंरचना कोष विषयक जागरुकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उपायुक्त महोदया नैंसी सहाय ने कहा कि हजारीबाग पूरे झारखंड में इस योजना का लाभ लेने में पहले नंबर पर रहेगा। इस योजना का व्यापक जागरुकता अभियान चलाकर जिले के सभी प्रमुख कृषि उद्यमियों तथा कृषि कार्य से जुड़े लोगों को लाभ देने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन के द्वारा जिले के अधिक से अधिक किसानों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। डीसी ने उद्यमियों को कोल्ड स्टोरेज लगाने और खाद्य प्रसंस्करण इकाईओं को लगाने का आहवाहन किया ।”
कार्यशाला के माध्यम से किसानों को यह बताया गया कि उन्हें अपना सिविल स्कोर ठीक करना होगा, ताकि उनको बड़ा लोन मिल सके और गरीब किसान भी अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सके। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े चीज करने की सोच रखे और उसके लिए मेहनत कर आगे बढ़ें। आजीविका का स्रोत बढ़ाने के लिए कार्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी नैंसी सहाय ने की। शुरुआत डीसी श्री नैंसी जी समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। आयोजन कृषि निदेशालय रांची ने किया। संचालन परियोजना प्रबंधन ईकाई रांची के प्रभाष चंद्र दुबे ने किया। इसमें बताया गया कि कृषि अवसंरचना कोष के जरिए किसानों और कृषि क्षेत्र के उद्यमियों के लिए एक लाख करोड़ रुपए की राशि का आबंटन किया गया है, जिसमें झारखंड को 1445 करोड़ रुपे का आबंटन हुआ है।

कैसे लें इस योजना का लाभ:
इस योजना का लाभ लेने www.agriinfra.doc.gov.in पर लॉगिन कर आवेदन किया जा सकता है। केन्द्र सरकार की ओर से किसानों के ऋण खाते में सीधे सब्सिडी दी जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया सरल है। परियोजना प्रबंधन ईकाई कृषि निदेशालय से आए प्रतिनिधियों ने प्रेजेंटेशन के जरिए किसानों को बताया कि आवेदन कैसे करना है और परियोजना का कैसे लाभ लेना है। किसानों ने योजना को समझकर आवेदन करने का निर्णय लिया। पीएमयू से आवेदन करने, ऋण दिलवाने में पूरा सहयोग देने की बात कही गयी। विश्वस्तरीय संगठन ग्रांट थोर्नटॉन की ओर से झारखंड में परियोजना प्रबंधन ईकाई का संचालन कृषि निदेशालय में किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजना संबंधी जानकारी दी। पीएमयू टीम से प्रभाष चंद्र दुबे, डायरेक्टर रिश रवि, अश्विनी कुमार, मनीष कु., मयंक द्विवेदी आदि ने प्रेजेंटेशन के माधयम से प्रस्तुत किया। इसके अलावा जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा, ADH निकिता कुमारी, CGM नाबार्ड, डीडीएम नाबार्ड, एलडीएम, GM-DIC, RM-SBI, PD-आत्मा आदि अधिकारी मौजूद थे।

क्या है कृषि अवसंरचना कोष

केंद्र सरकार की ओर से ‘कृषि अवसंरचना कोष की स्थापना की 2020 में की गई थी। यह फंड फसल कटाई के बाद बुनियादी ढांचा प्रबंधन एवं सामुदायिक कृषि परिसंपत्तियों में निवेश के लिए मध्यम व दीर्घकालिक ऋण वित्तपोषण की सुविधा प्रदान करती है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से किसान फसल की कटाई के बाद उसकी सही कीमत मिलने तक उसे सुरक्षित रख सकेंगे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

खेलगांव में 9 हजार करोड़ की 1,650 योजनाओं की सौगात, समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन एवं सरकार के द्वितीय वर्षगांठ...

JharkhandRanchi

एक दिसंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य तैयारी।

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासनिक सक्रियता तेज। शहीद वीर बुली महतो...

DelhiJharkhand

दिल्ली युवा संसद में जेवीएम श्यामली की दो छात्राओं ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली की कक्षा ग्यारहवीं की दो छात्राओं—रश्मिता रॉय...

EducationJharkhandRanchi

बाल विवाह बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन: डालसा

डालसा टीम ने “बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, जागरूकता एवं शिकायत निवारण तंत्र...