BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू सावन के पावन अवसर पर निकली भव्य कलश यात्रा,

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु

सावन महीने के पावन अवसर पर मंगलवार को पतरातू ब्लॉक स्थित शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला श्रद्धालुओं समेत भक्त शामिल हुए। यात्रा ब्लॉक मोड़, शहीद भगत सिंह चौक होते हुए जयनगर स्थित नलकारी छठ घाट पहुंची। छठ घाट पर श्रद्धालु महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरा कर पुनः शिव मंदिर पहुंचे, जहां भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया ।

इस दौरान पूरा क्षेत्र ‘बम-बम भोले’, ‘हर-हर महादेव’ और ॐ नमः शिवाय’ के जयकारों से गूंज उठा। सावन महीने के मौके पर निकली इस कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्ति और आस्था के माहौल में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। शाम में महाभंडारे का भी आयोजन हुआ। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर पुजारी दिवाकर मिश्र, बबलू पाठक, दीपू कुमार, सौरभ सेठ, राहुल यादव, नीतीश कुमार, सोनू कुमार, रिंकी देवी, पुष्पा देवी, रीना देवी, इंदु देवी, पूनम देवी, संगीता देवी समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

जो भी मजदूरों को छटनी किया जा रहा है उन मजदूरों को फूल और फाइनल सेटलमेंट मुआवजा दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मैक्स लाइफ केयर हॉस्पिटल में डॉ. प्रमोद पासवान की सेवा शुरू

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू के लिए स्वास्थ्य सेवा के...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रोचाप में काली पूजा, मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न, पूजा समिति का हुआ गठन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के रोचाप गांव में...