Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को ईचाक प्रखंड अंतर्गत देवकुली पंचायत के लुंदरू गांव में निकाले गए जुलूस के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू भाइयों का माला पहनाकर स्वागत किया, जबकि दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।

इसके बाद दोनों समुदाय के लोग एक साथ जुलूस में शामिल होकर लुंदरू गांव में भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान लोगों ने अमन, शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। मुस्लिम समुदाय के सदर मोहम्मद शाहिद ने कहा कि लुंदरू गांव में आपसी भाईचारे की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। पर्व-त्योहार के मौके पर दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होते हैं। जुलूस को सफल बनाने में समुदाय के सदर मोहम्मद शाहिद, मुकेश यादव, पूर्व मुखिया परमेश्वर रविदास, मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र कुमार दास, समाजसेवी कृष्णा कुमार यादव, स्थानीय मोहम्मद अफजल, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद जुबेर और मोहम्मद शुभान समेत अन्य लोगों की भूमिका रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveHazaribaghJharkhand

स्थानीय युवाओं ने तैयार किया पारंपरिक भक्ति एल्बम, ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ जल्द होगा रिलीज

Khabar365newsबरकट्ठा: कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाला बरकट्ठा प्रखंड...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...