हजारीबाग

समकालीन अभियान में पेलावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन NBW वारंटी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की सक्रियता से लंबे समय से फरार वारंटियों पर कसा शिकंजा, न्यायालय में किया गया पेश

कटकमसांडी(हजारीबाग)। अपराध एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत पेलावल ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन NBW (Non-Bailable Warrant) वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार किया है। पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की सक्रियता और कानून के प्रति सख्ती का प्रभावी उदाहरण माना जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटियों में G(f) केस संख्या 579/16 के NBW वारंटी रिजवान खान (46 वर्ष), पिता हौदा खान, G(f) केस संख्या 88/12 के NBW वारंटी हसमत मुसीद उर्फ अस्मत हुसैन (46 वर्ष), पिता मो. मवसीर हुसैन उर्फ मो. वजीर शेख, तथा कटकमसांडी थाना कांड संख्या 190/18 के NBW वारंटी शाहिद अंसारी (42 वर्ष), पिता नसरुद्दीन, सभी निवासी ग्राम खुटरा, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग शामिल हैं।
पुलिस टीम ने अभियान के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद दिनांक 30 अगस्त 2026 को उचित मार्गरक्षी दल के साथ तीनों वारंटियों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया।
पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की लगातार सक्रियता, बेहतर पुलिसिंग और फरार वारंटियों की धर-पकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान की क्षेत्र में सराहना हो रही है। उनकी कार्यशैली से यह स्पष्ट संदेश जा रहा है कि कानून से बचकर लंबे समय तक फरार रहना आसान नहीं है और न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन पुलिस की प्राथमिकता है।
पेलावल पुलिस की इस कार्रवाई से जहां फरार वारंटियों में कानून का भय बढ़ा है, वहीं आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

कल्लू चौक पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, 125 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsहेलमेट से लेकर ट्रिपल लोडिंग और नो-पार्किंग तक—यातायात नियमों को लेकर चला...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस का अनूठा अभियान: खेल के मैदान से जागरूकता तक, “खेलेगा भारत–जीतेगा भारत” का शानदार समापन

Khabar365newsगिद्दी(हजारीबाग)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

हजारीबाग

30 अगस्त को कटकमसांडी में 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित

Khabar365news33 केवी लाइन के समीप पेड़ों की डालियों की होगी छंटाई, विद्युत...