हजारीबाग

कल्लू चौक पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, 125 वाहनों पर कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news

हेलमेट से लेकर ट्रिपल लोडिंग और नो-पार्किंग तक—यातायात नियमों को लेकर चला विशेष चेकिंग सह जागरूकता अभियान


हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के आदेशानुसार रविवार, 30 अगस्त 2026 को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर कल्लू चौक में विशेष वाहन चेकिंग सह जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी अनूप प्रसाद ने किया।
अभियान के लिए पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी सहित 03 पुलिस पदाधिकारी एवं 08 गृहरक्षकों की टीम गठित की गई थी। टीम ने कल्लू चौक पर सघन वाहन जांच करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 70, ट्रिपल लोडिंग के 20, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले 05 तथा नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले 30 ऑटो/टोटो एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, आम लोगों को जागरूक करने पर जोर
यातायात प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रिय निगरानी और तत्पर कार्रवाई से अभियान प्रभावी नजर आया। चेकिंग के दौरान केवल चालान काटने तक सीमित न रहते हुए वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, ट्रिपल लोडिंग से बचने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने तथा निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करने की समझाइश दी गई।
यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
यातायात प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रियता, नियमित वाहन जांच और जागरूकता अभियान को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

मुंबई में गूंजी झारखंड के छात्रों की आवाज, किशोरी राणा के प्रयासों ने प्रवासी झारखंडियों में जगाई नई उम्मीद

Khabar365newsमुंबई में देवेंद्र महतो का आत्मीय स्वागत, विद्यार्थियों के अधिकारों से लेकर...

हजारीबाग

दुर्गापूजा को लेकर गिद्दी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग)। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न...