हजारीबाग

इश्तिहार चस्पा कर पुलिस ने बढ़ाया दबाव, फरार अभियुक्त के घर पहुंची गिद्दी थाना पुलिस

Share
Share
Khabar365news

गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता से फरार अभियुक्तों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई तेज

गिद्दी(हजारीबाग)। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गिद्दी थाना पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए गिद्दी थाना कांड संख्या 13/26, दिनांक 03.06.2026, के प्राथमिक अभियुक्त राहुल दुबे उर्फ जयशंकर दुबे, पिता परमहंस दुबे, ग्राम ट्रांसपोर्ट नगर कुज्जू, थाना कुज्जू, जिला रामगढ़ के घर पर विधिवत इश्तिहार चस्पा कर तामिला किया।
उक्त मामला धारा 111(2)(b), 109(1), 3(5) BNS एवं 25(1-B)(a), 25(6), 25(7), 27, 35 Arms Act से संबंधित है। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में फरार चल रहे अभियुक्त पर कानून के समक्ष उपस्थित होने का दबाव बढ़ गया है।
गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लगातार फरार एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उनकी सक्रियता, तत्परता और अपराध नियंत्रण को लेकर अपनाई जा रही सख्त कार्यशैली से थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि कानून से बचकर लंबे समय तक फरार रहना आसान नहीं होगा। गिद्दी थाना पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

मानवता की मिसाल बनी चुरचू पुलिस: भटके व्यक्ति को खाना खिलाकर, टिकट व खर्च देकर आजमगढ़ रवाना किया

Khabar365newsचुरचू(हजारीबाग)। पुलिस की वर्दी में संवेदनशीलता और इंसानियत की मिसाल पेश करते...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिखा 308 पहियों वाला ‘बाहुबली ट्रक

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग की सड़कों पर एक विशालकाय मल्टी-एक्सल ट्रक लोगों के आकर्षण...

हजारीबाग

बड़कागांव में सुरक्षा व्यवस्था को नई धार, संवेदनशील इलाकों में लगा ‘रक्षक ऐप’ बारकोड

Khabar365newsथाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की पहल से बढ़ेगी पुलिस गश्ती की...

हजारीबाग

समकालीन अभियान में गिद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Khabar365news 14 साल पुराने मामले का प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक...