ActiveBreakingJharkhandNationalRanchiSpritual

दुःखद ख़बर. मंत्री सुदिव्य सोनू नहीं रहे. गिरिडीह के निजी अस्पताल में हुआ निधन.

Share
Share
Khabar365news

दुःखद खबर… झारखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात गिरिडीह स्थित अपने आवास पर सुदिव्य कुमार सोनू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए गिरिडीह के निजी मर्सी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
शुरुआती जानकारी में अचानक तबीयत बिगड़ने और हार्ट अटैक की बात सामने आ रही है। हालांकि, निधन की चिकित्सकीय वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेताओं में शामिल थे। वह गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और 2019 तथा 2024 में लगातार दो बार विधायक चुने गए थे। हेमंत सोरेन सरकार में उन्हें कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिली थी।
सुदिव्य कुमार सोनू के पास नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी।
खास बात यह है कि निधन से कुछ घंटे पहले तक भी सुदिव्य कुमार सोनू सार्वजनिक गतिविधियों में सक्रिय थे। शनिवार को ही गिरिडीह के एक स्कूल के शताब्दी समारोह में उनके शामिल होने और विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा देने की खबर सामने आई थी।
ऐसे में अचानक उनके निधन की खबर ने समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को स्तब्ध कर दिया है। गिरिडीह में उनके आवास और अस्पताल के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी है। प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी के नेता भी अस्पताल एवं उनके आवास पहुंच रहे हैं।
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके निधन की खबर से झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा शोक है।
फिलहाल पूरे राज्य की निगाहें आगे की आधिकारिक जानकारी पर टिकी हैं।
सुदिव्य कुमार सोनू को हमारी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

सुदिव्य सोनू के निधन से मर्माहत मिथिलेश ठाकुर, बोले- झारखंड के लिए बड़ी क्षति

Khabar365newsरांची। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से झारखंड के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सोनू को JESA ने किया याद, अभियंत्रण सेवा में नवाचार और समाधान के पक्षधर थे

Khabar365newsरांची। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड इंजीनियर्स सर्विस एसोसिएशन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

सुदिव्य सोनू के निधन पर JMM कार्यालय में शोक,

Khabar365newsरांची। मंत्री और झामुमो नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चुटूपालू में भीषण सड़क हादसा, DSP के परिवार समेत कई लोग घायल

Khabar365newsरामगढ़। रामगढ़ जिले के चुटूपालू में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया...