लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक एवं आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ रामेश्वर उराँव लोहरदगा जिले के अन्तर्गत पेशरार प्रखंड मुख्यालय पहुँच कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मुलाक़ात कर विभिन्न समस्याओं का समाधान किया , एवं SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण)प्रक्रिया की समीक्षा की ,इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए ।जनसुनवाई में मुख्य रूप से अबुआ आवास योजना , वन पत्ता, चपाकल मरम्मती, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, जमीन विवाद, विधवा पेंशन,पेयजल और सड़क निर्माण, नाली निर्माण, बिजली ट्रांसफार्मर, से जुड़ी कई समस्याएं सामने आईं। विधायक ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया और शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा है और हर दलसमस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया जा रहा है, हमारा उद्देश्य जनता तक पहुंच कर उनकी समस्याओं को समझना और उसका निराकरण करना है,
यह क्षेत्र घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा है, जहाँ आज भी सड़क, बिजली, पानी की समस्या बनी हुई है। विधायक जी ने कहा – “पेसरार मेरे विधानसभा का दिल है, यहाँ का विकास ही लोहरदगा का असली विकास है।”कोई भी क्षेत्र के ग्रामीण भाई बहन सरकार की योजनाओं से वंचित न हो पाए इसका पुरजोर प्रयास किया जा रहा है, इसके साथ साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर विधायक निधि अथवा विभिन्न विभागों से अनुशंसा कर प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं । ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।पुल पुलिया का निर्माण किया जा रहा है,
सांस्कृतिक उत्थान के लिए अखड़ा का निर्माण एवं धूमकुड़िया का निर्माण किया जा रहा है ताकि आधुनिक युग में विकास के साथ-साथ हमारी पारंपरिक पद्धति एवं मान्यताएं सुरक्षित रहें। पारंपरिक वाद्ययन्त्र मंदार एवं नगाड़े का भी वितरण किया जा रहा है।इस दौरान पेसरार प्रखंड में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की समीक्षा की गई इस दौरान डॉ रामेश्वर उराँव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं सभी BLA से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र नाम सूची में न रहे। उन्होंने कहा,
“SIR प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी BLO घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य पूरी निष्ठा से करें। आम जनता को जागरूक किया जाए ताकि वे समय पर अपने दस्तावेज जमा कर सकें।”उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे SIR प्रक्रिया में सहयोग करें और BLO को सही जानकारी उपलब्ध कराएं। इस मौक़े पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल , स्वास्थ प्रतिनिधि हाजी शकील अहमद, रोहित उराँव, प्रमुख सीता देवी, युवा प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग, प्रखंड अध्यक्ष बुद्धदेव उराँव,असलम अंसारी, सरिता खलखो, सोमेश्वर भुईंया,बासु भगत, जियाउदिन अंसारी, जसमती उराँव, सकीम अंसारी,आकाश उराँव, रामधनीं राम, रामदेव उराँव, इबादत अंसारी, रंजन तिर्की, अणिमा मिंज, प्रीति कुमारी, छोटन नगेसिया , लक्ष्मण महतो आदि उपस्थित थे।
Leave a comment