हजारीबाग

कोढ़ा गैंग पर शिकंजा, 65 कांडों का उद्भेदन—कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक को प्रशस्ति पत्र

Share
Share
Khabar365news


संगठित अपराध के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, 58 गुम मोबाइल बरामद कर आमजनों को लौटाए गए

हजारीबाग। संगठित अपराध के विरुद्ध हजारीबाग पुलिस की लगातार जारी कार्रवाई के बीच पुलिस को एक के बाद एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बड़कागांव एवं केरेडारी थाना क्षेत्र के कांडों के सफल उद्भेदन से लेकर हजारीबाग शहर में सक्रिय कुख्यात कोढ़ा गैंग पर शिकंजा कसने तक पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता और सक्रियता का शानदार परिचय दिया है।
इसी उल्लेखनीय कार्य के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग श्री अंजनी कुमार झा द्वारा पुलिसकर्मियों को तीन प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई।
वहीं, कोर्रा थाना क्षेत्र से गुम हुए कुल 58 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपना भी हजारीबाग पुलिस की बड़ी उपलब्धि रही। मोबाइल वापस मिलने के बाद आमजनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और पुलिस के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ।

हजारीबाग शहर में लगातार हो रही चेन छिनतई की घटनाओं के खिलाफ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोढ़ा गैंग से जुड़े 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से छिनतई किए गए आभूषणों की भी बरामदगी की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई का असर इतना व्यापक रहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों से जुड़े हजारीबाग सहित अन्य जिलों में दर्ज कुल 65 कांडों का उद्भेदन हुआ। इस बड़ी सफलता से हजारीबाग शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी चेन छिनतई की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है।

पूरे अभियान में कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक की सक्रियता, तत्परता और बेहतर पुलिसिंग की विशेष रूप से सराहना की गई। अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई करने और आम जनता की समस्याओं के समाधान में उनकी भूमिका को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
थाना प्रभारी नेमधारी रजक की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके व्यक्तिगत कार्यकुशलता की पहचान है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि ईमानदार प्रयास, सतर्कता और टीमवर्क के साथ अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तो बड़े से बड़े संगठित अपराध का नेटवर्क भी ध्वस्त किया जा सकता है।
हजारीबाग पुलिस की इस उपलब्धि पर थाना प्रभारी नेमधारी रजक एवं पूरी पुलिस टीम को बधाई और शाबाशी मिल रही है। उनकी सक्रियता और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित रूप से अन्य पुलिस पदाधिकारियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झामुमो नेता शाहिद खान, बुके देकर किया सम्मानित

Khabar365news मॉब लिंचिंग पर सख्त कानून बनाने और SIR के कागजात जमा...