हजारीबाग

कोयला कारोबारियों से लेवी वसूली की फिराक में घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, काले रंग की पल्सर समेत ₹40 हजार बरामद

Share
Share
Khabar365news

गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की अगुवाई में गिद्दी पुलिस की साहसिक कार्रवाई, अपराधियों के मंसूबों पर फिरा पानी

हजारीबाग/गिद्दी। कोयला कारोबारियों से लेवी व रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहे अपराधियों के खिलाफ गिद्दी थाना पुलिस ने बड़ी और साहसिक कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में ₹40 हजार नकद, दो वीवो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को गिद्दी थाना प्रभारी पुअनि मो. इकबाल हुसैन को गुप्त सूचना मिली कि राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से गिद्दी क्षेत्र में पहुंचकर कोयला कारोबारियों से लेवी व रंगदारी वसूलने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने तत्काल वरीय पदाधिकारी को सूचना दी और छापामारी टीम का गठन कर स्वयं कार्रवाई का नेतृत्व किया। पुलिस टीम ने सूचना का सत्यापन करते हुए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी और उनका पीछा शुरू किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवक रामगढ़ की ओर भागने का प्रयास कर रहे थे। टोंगी-गिद्दी मेन रोड के पास पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से लेवी की रकम, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मन्तु कुमार साव (19 वर्ष), पिता प्रमोद साव तथा अभिनाश कुमार (करीब 18 वर्ष), पिता राजेश साव, दोनों रामगढ़ क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है।

पूरी कार्रवाई में गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की तत्परता, साहस और सूझबूझ विशेष रूप से सामने आई। गुप्त सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करना, टीम का नेतृत्व करते हुए अपराधियों का पीछा करना और उन्हें दबोचकर लेवी की रकम व वाहन बरामद करना उनकी सक्रिय कार्यशैली को दर्शाता है।
थाना प्रभारी की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई से कोयला कारोबारियों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच भी पुलिस की सक्रियता का कड़ा संदेश गया है।
पुलिस ने मामले में गिद्दी थाना कांड संख्या 30/26 दर्ज करते हुए संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस साहसिक कार्रवाई में थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

SIR नोटिसधारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पेलावल दक्षिणी में लगा विशेष कैंप

Khabar365newsSDM आदित्य पांडे ने किया शिविर का निरीक्षण,मौके पर उपस्थित रहे सीओ...

हजारीबाग

आराभुसाई पैक्स चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन

Khabar365news 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 5 अक्टूबर से...

हजारीबाग

मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत सामान बरामद

Khabar365news हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलवावारा में मोबाइल दुकान का...