कोलकाता। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता और प्रतापनगर (वडोदरा) के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन दोनों दिशाओं में 7-7 फेरे लगाएगी।
गाड़ी संख्या 03109 कोलकाता-प्रतापनगर स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को कोलकाता से चलेगी। ट्रेन कोलकाता से सुबह 8 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:40 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 03110 प्रतापनगर-कोलकाता स्पेशल 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन प्रतापनगर से शाम 4:15 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 12:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
- दुर्गापुर
- आसनसोल
- चित्तरंजन
- मधुपुर
- जसीडीह
- झाझा
ट्रेन में AC, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। इससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को भी त्योहारी सीजन में आवागमन के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
पूर्व रेलवे ने त्योहारी भीड़ को देखते हुए अक्टूबर-नवंबर के दौरान कई अन्य स्पेशल ट्रेनों की भी घोषणा की है। रेलवे के अनुसार मांग के आधार पर आगे और स्पेशल ट्रेनें भी अधिसूचित की जा सकती हैं।
Leave a comment