
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाडी डीह में सोमवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और रामगढ़ जिले का मान बढ़ाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
समारोह में राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली विद्यालय की चार होनहार छात्राओं— नंदनी कुमारी, गीता कुमारी, आशा कुमारी और माधुरी कुमारी को सम्मानित किया गया। बता दें कि इन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत रामगढ़ जिला टीम राज्य स्तर पर उपविजेता रही। इसके साथ ही, एथलेटिक्स की 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर भाग लेने वाले छात्र अमित कुमार गंजू को भी सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों—पालू के मुखिया प्रतिनिधि गंगाधर महतो, कोतो के मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि गोविंद महतो, मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती काजल कुमारी और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री शंकर महतो ने सभी बच्चों को फूल-माला पहनाकर, टीका लगाकर और ट्रैक सूट भेंट कर सम्मानित किया।
श्री जयप्रकाश सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, “जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेना है। अगर हम भाग लेते हैं, तभी जीतने की संभावना बढ़ती है; भाग न लेने पर जीतने का कोई अवसर नहीं होता।”
श्री गंगाधर महतो ने घोषणा करते हुए कहा कि भविष्य में जो भी बच्चे राज्य स्तर पर मेडल जीतकर आएंगे, उन्हें इसी प्रकार ट्रैक सूट और फूल-माला के साथ सम्मानित किया जाएगा।आज 5 छात्र छात्राओं को ट्रैकसूट दिया गया l

शिक्षकगण और गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर विद्यालय के खेल शिक्षक शेखर कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक रक्षित कुमार दास, संतोष कुमार, विजय कुमार महतो, विकास प्रसाद, विजय यादव, अर्पना कुमारी, संगीता कुमारी, रिंटू पात्रा, रविंदर कुमार, फुलमनी कुमारी, सुखदेव महतो, सुरेश महतो टू, सुधीर प्रसाद, पन्नू लाल महली, तारामनी एक्का, कलावती कुमारी सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Leave a comment