समीक्षा सभा आयोजित की गई ।
सर्व प्रथम श्री श्याम वंदना के साथ आज की बैठक प्रारंभ की गई तत् पश्चात मण्डल के अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश बागला ने सभी सदस्यों का स्वागत किया , तथा मण्डल के कोषाध्यक्ष राजेश सारस्वत ने श्री श्याम मोहत्सव का आय – व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया । मण्डल के सदस्यों ने मण्डल की भावी प्रगति के लिए अपने सुझाव रखे , तथा मण्डल के मंत्री धीरज बंका ने मण्डल द्वारा किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यों का विवरण सभा को बताया । सभा के अंत में मण्डल के उपाध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने धन्यवाद ज्ञापन देकर आज के सभा का कार्यक्रम समाप्त किया गया ।
आज की सभा में ज्ञान प्रकाश बागला, अभिषेक डालमिया , राजेश सारस्वत , अजय साबू , अनिल केजरीवाल , प्रियांश पोद्दार , प्रदीप अग्रवाल , विक्रम परसरामपुरिया , बालकिशन परसरामपुरिया , नितेश लखोटिया , लल्लू सारस्वत , महेश सारस्वत , व अन्य उपस्थित थे
Leave a comment