रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय किरीगढ़ा में मुखिया मद से नव निर्मित शौचालय एवं मुखिया महोदय के सौजन्य से CCL द्वारा प्राप्त कंप्यूटर सिस्टम का आज विधिवत उदघाटन पालू पंचायत की सम्मानित मुखिया पानो देवी के कमलों द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वार्ड सदस्य कामेश्वर साव , श्वेता भारती , कृष्ण कुमार सिंह , समाजसेवी केशवर सिंह, भूपेंद्र सिंह , ज्वाला सिंह, रामेश्वर करमाली ,smc अध्यक्ष सुषमा देवी ,उपाध्यक्ष सिंटू साव, सदस्य झमनलाल रजवार, सरस्वती देवी ,पूनम देवी ,शांति कुमारी, चांदनी देवी, फूलवंती देवी ,सदानंद सिंह के साथ साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील राम रविदास, सहायक अध्यापक कामेश्वर कुमार इस कार्यक्रम को सुशोभित किए। इस उपलब्धि में मुखिया जी के साथ साथ वार्ड सदस्य कामेश्वर साव जी का अहम योगदान रहा।
Leave a comment